सहरसा, जनवरी 26 -- सहरसा, नगर संवाददाता। देश का 77 वां गणतंत्र दिवस समारोह की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है।मुख्य समारोह सहरसा स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।जहां जिले के प्रभारी व बिहार सरकार के मंत्री डॉ प्रमोद कुमार झंडोत्तोलन करेंगे। झंडोत्तोलन के बाद तिरंगे झंडे को सलामी दी जाएगी ।गणतंत्र दिवस को लेकर बाजारों चहल-पहल बनी रही। तिरंगा खरीदारी के लिए भीड़ लगी रही। 26 जनवरी 1950 को हमारे देश में संविधान लागू हुआ।जिसके उपलक्ष्य में हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। स्वतंत्र गणराज्य बनने के लिए भारतीय संविधान सभा द्वारा 26 नवंबर 1949 को संविधान अपनाया गया था और इसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था।मुख्य समारोह स्थल सहरसा स्टेडियम में झंडातोलन का समय 9 बज कर पांच मिनट पर है।उसके बाद कोसी आयुक्त कार्यालय सहरसा में 9:...