सहरसा, जनवरी 26 -- सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। गणतंत्र दिवस को लेकर सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद क्षेत्र सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में उत्साह और देशभक्ति का माहौल बना हुआ है। गणतंत्र दिवस समारोह को धूमधाम से मनाने की तैयारी के तहत सरकारी एवं निजी संस्थानों में आज दिनभर चहल-पहल बनी रही। नगर परिषद क्षेत्र के मुख्य बाजार की रौनक इन दिनों देखते ही बन रही है। पूरा बाजार तिरंगे झंडों से पट गया है, जिससे वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया है। झंडा, बैनर, बैज, टोपी, गुब्बारे सहित गणतंत्र दिवस समारोह में प्रयोग होने वाली सजावटी सामग्रियों की दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। दुकानदारों के अनुसार, सुबह से ही लोग विद्यालयों, कार्यालयों एवं सामाजिक संस्थानों के लिए झंडे व सजावट की सामग्री खरीदने पहुंच रहे हैं। वहीं विद्यालयों में...