मुंगेर, जनवरी 26 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। गणतंत्र दिवस के पहले बंगलादेशी और खालिस्तानी आतंकी हमले व चेतावनी का संकेत पर रविवार को भी आरपीएफ और जीआरपी पुलिस ने सघन सर्च अभियान चलाया। आरपीएफ टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर राजीव नयन और सब इंस्पेक्टर जेआर मीना ने की। इनकी अगुवाई में जहां सुबह से शाम तक ट्रेनों व स्टेशनों पर अभियान चलाय गया, वहीं रात्रि में नाइट पेट्रोलिंग कर एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों को सुरक्षित परिचालन किया गया। इसके अलावा जमालपुर सहित विभिन्न स्टेशनों व रेलवे विभाग के कार्यालय परिसर में विशेष सुरक्षा भी बढ़ायी गयी है। वहीं रेल जिला जमालपुर के एएसपी उमेश्वर चौधरी की अगुवाई में जमालपुर, भागलपुर, किऊल, झाझा, जमुई, बड़हिया, नवादा, शेखपुरा सहित अन्य रेल थानों व केंद्रों पर सघन सर्च अभियान चलाया। संदिग्ध व्यक्तियों से गहन पूछताछ की ...