गया, जनवरी 20 -- गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर गया एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए विशेष कदम उठाए गए हैं। नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) के परामर्श पर गया एयरपोर्ट पर विशेष एयरपोर्ट सुरक्षा समिति (एपीएससी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सुरक्षा से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक की अध्यक्षता एयरपोर्ट के कार्यकारी निदेशक अवधेश कुमार ने की। बैठक में गणतंत्र दिवस के दौरान संभावित सुरक्षा चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई और उनसे निपटने के लिए ठोस रणनीति तय की गई। अधिकारियों को एयरपोर्ट परिसर में चौकसी बढ़ाने, एक्सेस कंट्रोल को और अधिक सख्त करने तथा सभी सीसीटीवी कैमरों को पूरी तरह क्रियाशील रखने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा एयरपोर्ट में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों की गहन जांच, यात्रियों की सघन तला...