औरंगाबाद, जनवरी 25 -- गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर अंबा क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोमवार को सभी स्थानों पर धूमधाम और गरिमा के साथ झंडा फहराया जाएगा। रविवार को अवकाश के बावजूद प्रखंड परिसर, थाना परिसर और शिक्षण संस्थानों सहित विभिन्न स्थानों पर साफ-सफाई और सजावट का कार्य चलता रहा। भवनों को राष्ट्रीय ध्वज और सजावटी सामग्री से सजाया गया। कई शिक्षण संस्थान रविवार को भी खुले रहे जहां छात्र-छात्राएं और कर्मी उत्साहपूर्वक तैयारियों में जुटे रहे। अंबा महिला कॉलेज के प्रचार प्रभारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को सरस्वती पूजा विसर्जन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ था और सोमवार को गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित होना है। रविवार अवकाश होने के कारण समय की कमी थी इसलिए कॉलेज खोलकर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.