लातेहार, जनवरी 8 -- लातेहार,प्रतिनिधि। गणतंत्र दिवस 2026 के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर शुक्रवार को पूर्वाह्न 11.00 बजे समाहरणालय सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त लातेहार उत्कर्ष गुप्ता करेंगे। बैठक में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों, कार्यक्रम की रूपरेखा, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...