अररिया, जनवरी 26 -- जोकीहाट, (एस)। प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर प्रशासनिक और स्थानीय स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राष्ट्रीय पर्व को लेकर पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का जज्बा देखा जा रहा है। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर जोकीहाट प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न सरकारी कार्यालयों, स्कूलों और गैर-सरकारी शैक्षणिक संस्थानों को तिरंगे और लाइटों से बेहद खूबसूरती से सजाया गया है। साफ-सफाई के साथ-साथ महापुरुषों की प्रतिमाओं को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस बार गणतंत्र दिवस को लेकर बच्चों और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और परेड के पूर्वाभ्यास ने माहौल को उत्सव जैसा बना दिया है। बाज़ारों में भी तिरंगे और बैच की खरीदारी के लिए भीड़ देखी गई। प्रखंड ...