देहरादून, जनवरी 27 -- उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच की ओर से गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर वाणी विहार स्थित जनकवि डॉ. अतुल शर्मा के आवास 'धरोहर' में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। देशभक्ति गीतों और जयघोषों से सजी इस शाम में वक्ताओं ने भारतीय संविधान की महानता और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी ने की। इस दौरान डॉ. अतुल शर्मा ने अपने पिता की कविता की पंक्तियों और जनकवि बल्ली सिंह चीमा की प्रसिद्ध रचना 'ले मशालें चल पड़े हैं लोग मेरे गांव के' सुनाकर जोश भर दिया। पूर्व राज्य मंत्री रविन्द्र जुगरान ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को समर्पित कविता पढ़ी, जबकि पार्षद विक्रम सिंह बरगली ने सरस्वती वंदना के साथ संविधान के वैश्विक महत्व पर प्रकाश डाला। गोष्ठी में द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.