सीतापुर, जनवरी 25 -- सीतापुर, संवाददाता। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जिसमें 10 से अधिक विद्यालयों के बच्चों ने एकल और समूह नृत्य, गायन स्पर्धा में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी नीतीश कुमार सिंह ने की। संचालन जिला क्रीड़ा सचिव अवधेश नंदन पांडेय ने किया। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट मीनाक्षी पांडेय, उप प्रधानाचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह, फूलचंद्र आदि मौजूद रहे। इसी प्रकार राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में भी गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में नगर के 12 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता परियोजना निदेशक अनिल कुमार चौधरी ने की। संचालन डॉ. निखिल कुमार रस्तोगी ने किया। उत्तर प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.