नोएडा, जनवरी 25 -- ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। इसकी पूर्व संध्या पर रविवार शाम शहर का नजारा बदला बदला दिखा। सरकारी कार्यालयों, निजी भवनों, आवासीय सोसाइटियों और प्रमुख स्थान रंग-बिरंगी रोशनी से सराबोर नजर आए। गणतंत्र दिवस पर कलेक्ट्रेट और पुलिस लाइन पर मुख्य कार्यक्रम होंगे। डीएम मेधा रुपम कलेक्ट्रेट पर ध्वजारोहण करेगी। इसे लेकर कई दिनों से तैयारी चल रही थी। रविवार शाम को बाजारों में तिरंगे झंडों की जमकर बिक्री हुई। बच्चों से लेकर युवाओं और बुजुर्गों तक में राष्ट्रीय पर्व को लेकर खासा उत्साह रहा। बाजारों में तिरंगे रंग की टोपी, बैज, रिस्ट बैंड, मास्क, बैंड और टी-शर्ट लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। विशेष रूप से युवाओं के बीच तिरंगा टी-शर्ट का क्रेज साफ नजर आया, वहीं बच्चों को तिरंगे मास्क और टोपी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.