बाराबंकी, जनवरी 25 -- रामनगर। गणतंत्र दिवस से पूर्व देश के अमर शहीदों को नमन करने के लिए किन्हौली में विशाल अवस्थी के संयोजन में विराट कवि सम्मेलन हुआ। संचालन कवि नीरज पांडेय ने जब कि अध्यक्षता जगन्नाथ दीक्षित निर्दोष ने किया। कवियत्री नीता सिंह नवल की वाणी वंदना से शुरू काव्य पाठ में वीर रस के प्रसिद्ध कवि राम किशोर तिवारी ने सो गई चेतना को जगाओ। हरिहर दत्त ने सुनाया.. कर लो हमसे प्यार तो खूब तालियां बजीं। प्रमोद पंकज की जलेबी वाले बाबा कविता खूब सराही गई। ईशा मिश्रा ने पढ़ा रोए तो कायर कहलाएंगे तो खूब तालियां बजीं। शिवेश राजा ने बंदे मातरम पर जोरदार कविता सुनाई। इसके अलावा कवि तेज प्रताप शुक्ला, कल्पना तिवारी, असलम घूरन पुरी, अजीत जरवली, हर्ष प्रधान, राज सिंह, गौरव गौरवान्वित आदि कवियों ने अपनी अपनी कविताओं से श्रोताओ को देश की माटी से ज...