हमीरपुर, जनवरी 29 -- हमीरपुर। प्रोगेसिव एंड प्रैक्टिसिंग डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्रवीर सिंह चौहान को 77वें गणतन्त्र दिवस परेड में जल शक्ति मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। बता दें कि राजेंद्रवीर चौहान काफी समय से हमीरपुर विकास संस्थान व वृक्षमित्र संगठन के संस्थापक और सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं तथा पर्यावरण व जल संरक्षण में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने अमेरिका के पिट्सवर्ग में संपन्न हुए अंतर्राष्ट्रीय वॉटर कीपर एलाइंस में भारत वर्ष का प्रतिनिधित्व कर हमीरपुर जिला व उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। पिछले दिनों 77वें गणतंत्र दिवस पर उन्हें दिल्ली में विशेष अलंकरण एक कलश व प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया है। राजेंद्रवीर को मिले इस सम्मान पर स्थानीय अधिवक्ताओं महेश प्रसाद गुप्ता, महेश प्र...