लखनऊ, जनवरी 10 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के लिए शनिवार को स्कूली छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। गणतंत्र दिवस पर निकलने वाली परेड में मार्च पास्ट, सांस्कृतिक दल में शहर के विद्यालय शामिल होते हैं। जिनका चयन जिला प्रशासन की ओर से किया जाना है। शुक्रवार से चयन रिहर्सल का प्रारंभ पुलिस लाइन ग्राउण्ड पर हुआ। गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने के लिए दो दर्जन से अधिक विद्यालयों ने मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया। सुबह नौ बजे ही विद्यालय के बच्चे बसों में पंहुचे और अपना-अपना स्थान ग्रहण कर तैयारियों में जुट गए। इसके बाद विद्यालयों की लाइन लगी और सधे हुए अंदाज में छात्र-छात्राएं धुन पर मार्च पास्ट करने लगे। इसके साथ ही विद्यालयों के सांस्कृतिक दलों ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों पर समूह नृत्य की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.