दुमका, जनवरी 11 -- गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर पेंशनर समाज ने की बैठक दुमका, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य पेंशनर समाज दुमका जिला के प्रांगण में अध्यक्ष लक्ष्मीकांत ठाकुर की अध्यक्षता में कार्यकारिणी समिति की बैठक शनिवार को संपन्न हुई। जिसमें पिछले माह के बैठक के प्रस्तावों पर बालकिशोर कापरी ने प्रकाश डाला। जिसकी सर्वसम्मति से स्वीकृति दी गई। सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया कि पूर्व से निर्धारित उपसमिति ही गणतंत्र दिवस मनाने के कार्यक्रम के कार्यक्रम के लिए कार्यभार का निर्वहन करेंगे। झंडा फहराने का समय 11 बजे पूर्वाह्न रखा गया है। राष्ट्रीय पटल से होने वाले 11 जनवरी को 11 बजे पूर्वाह्न में गूगल मीट में भाग लेने के लिए कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी एवं बालकिशोर कापरी को अधिकृत किया गया। वहीं मौके पर अगामी 30 जनवरी को होने वाले प्रमंडलीय बैठक ...