जामताड़ा, जनवरी 7 -- गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर डीसी ने पदाधिकारी के साथ की बैठक, दिए निर्देश जामताड़ा, प्रतिनिधि। डीसी रवि आनंद की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस 2026 के आयोजन की तैयारियों को लेकर बैठक की गयी। जिसमें गणतंत्र दिवस के पूर्व तैयारियों, साफ सफाई, पैरेड, झांकी, मुख्य समारोह स्थल की रंगाई पुताई, झंडोतोलन के समय का निर्धारण, महापुरुषों के प्रतिमाओं पर माल्यार्पण की व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रभात फेरी सहित सभी आवश्यक बिंदुओं पर अधिकारियों संग विमर्श किया गया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया। सर्वसम्मति से झंडोतोलन का समय निर्धारित किया गया। गांधी मैदान - प्रातः 09:00 बजे समाहरणालय - प्रातः 10:10 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय - प्रातः 10:15 बजे उपायुक्त न्यायालय - प्रातः 10:55 बजे अनुमंडल कार्यालय - प्रातः 11:00 बजे एसडीपीओ कार्य...