भभुआ, जनवरी 5 -- पूर्व से निर्धारित स्थलों पर समय से 26 जनवरी को किया जाएगा झंडोत्तोलन डीएम ने बैठक के दौरान तैयारी की समीक्षा करते हुए अफसरों को दिया निर्देश (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। 77वें गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी को लेकर डीएम नितिन कुमार सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित मुंडेश्वरी सभागार भवन में बैठक की, जिसमें सभी विभागों के वरीय पदाधिकारी, पुलिस प्रशासन व अन्य ने भाग लिया। बैठक में यह तय हुआ कि जिले के विभिन्न प्रमुख स्थलों पर पूर्व निर्धारित समयानुसार झंडोत्तोलन किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा शहर के जगजीवन स्टेडियम में मुख्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। डीएम द्वारा सभी कार्यालयों एवं संस्थानों को अपने परिसर में झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया गया। गणतंत्र दिवस पर विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वा...