हाजीपुर, जनवरी 25 -- सहदेई बुजुर्ग। सं.सू. गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाने को लेकर सहदेई और देसरी प्रखंड के सभी सरकारी, गैर सरकारी शिक्षण संस्थान, सभी पंचायत कार्यालय, प्रखंड कार्यालय,थाना और स्वास्थ्य केन्द्रों पर तैयारी पूरी कर ली गई है। गणतंत्र दिवस को लेकर लोगों में उत्साह दिख रहा है। जगह-जगह तिरंगा एवं अन्य सामानों की दुकानें सज गयी है। तिरंगे के साथ ही तिरंगा हैंड बैंड, स्टीकर, टोपी, बैच एवं सजावट के सामानों की दुकान सजी है। गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी को ले कई स्कूलों में अंतिम रूप दिया गया। इस मौके पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर भी बच्चों ने रिहर्सल किया। गणतंत्र दिवस को लेकर खासकर बच्चों में विशेष उत्साह है। सहदेई प्रखंड क्षेत्र के मंगलहाट चौक, सहदेई बाजार के महावीर चौक,स्टेशन बाजार,नयागंज चौक, अंधराबड़ चौक, देसर...