पूर्णिया, जनवरी 28 -- पूर्णिया। मिलिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) रामबाग में 76वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह, गरिमा और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान परिसर तिरंगे की शान और राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम की शुरुआत एमआईटी के प्रिंसिपल डॉ. साकिब शकील द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। अपने संबोधन में डॉ. साकिब शकील ने कहा कि भारत का संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह हमारे लोकतंत्र की आत्मा है। संविधान ने हमें समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार दिया है। एक शिक्षक और विद्यार्थी के रूप में हमारा कर्तव्य है कि हम संविधान की मूल भावना को समझें और उसे अपने आचरण में उतारें। सिविल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के एचओडी आमिर राही, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के प्रियांशु शेखर, इंग्लिश विभाग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.