लखीसराय, जनवरी 26 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। गणतंत्र दिवस के आगमन के साथ ही लखीसराय शहर देशभक्ति के रंग में पूरी तरह रंग गया है। शहर के बाजारों में हर ओर तिरंगे की छटा देखने को मिल रही है। मिठाई की दुकानों पर जलेबी और बुंदिया तैयार करने में कारीगर पूरी तरह जुटे हुए हैं। शहर के छोटे-छोटे दुकानदारों ने भी गणतंत्र दिवस को लेकर अपनी दुकानों के आगे तिरंगे सजा दिए हैं। कहीं तिरंगा झंडा लहरा रहा है तो कहीं देशभक्ति से जुड़ी सजावटी वस्तुएं बिक्री के लिए रखी गई हैं। खासकर स्कूली बच्चों में तिरंगे से जुड़े सामानों को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। बाजार में तिरंगा झंडा, रबड़ बैंड, तिरंगा खिलौने, तिरंगा पत्ता, बैज, टोपी और हाथ में पकड़ने वाले छोटे झंडों की जमकर बिक्री हो रही है। बच्चों के साथ-साथ युवाओं और अभिभावकों में भी राष्ट्रीय ध्वज को...