लोहरदगा, जनवरी 26 -- लोहरदगा, संवाददाता। भारतीय गणतंत्र दिवस की 77वीं वर्षगांठ पर लोहरदगा बलदेव साहू महाविद्यालय में मुख्य समारोह होगा। यहां राज्य की मंत्री नेहा शिल्पी तिर्की पूर्वाहन नौ बजे राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगी। वह इसके पूर्व मिली-जुली टुकड़ियों की सलामी लेंगीं। इसके अलावा जिले के तमाम सरकारी, गैर सरकारी दफ्तरों क्लबोन, चौक-चौराहा, बैंक, बीमा कंपनी, फाइनेंस कंपनी, विभिन्न संस्था और संगठन के कार्यालय, स्कूलों-कॉलेज में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। गणतंत्र दिवस समारोह की तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई है। संध्या बेला में नगर भवन में प्रशासन की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा विभिन्न संस्थाओं में भारतीय तिरंगा फहराया जाएगा। कई कंपनियों में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन किए जाएंगे। साथ में पार...