गौरीगंज, जनवरी 25 -- अमेठी। गणतंत्र दिवस का पर्व आज जिले में धूमधाम से मनाया जाएगा। कलेक्ट्रेट, पुलिस लाइन, सभी सरकारी कार्यालयों व स्कूलों कालेजों में तिरंगा फहराया जाएगा। पुलिस लाइन में परेड का आयोजन किया जाएगा। जिसमें राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह परेड की सलामी लेंगे। स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पर्व को लेकर बच्चों में उत्साह है। सोमवार की सुबह साढ़े आठ बजे डीएम संजय चौहान कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण करेंगे। राष्ट्रगान के बाद संविधान की प्रस्तावना पर प्रकाश डाला जाएगा। सुबह 10 बजे सभी शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण के बाद खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं डा. भीमराव स्टेडियम अमेठी में सुबह 11 बजे से खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन होगा। नगरीय निकायों की मलिन बस्तियों में सामूहिक सफाई अभियान च...