लखीमपुरखीरी, जनवरी 26 -- लखीमपुर, संवाददाता। गणतंत्र दिवस के मौके पर पूरा जिला देशभक्ति के रंग में सरोबार नजर आएगा। शहर में जगह-जगह सजी तिरंगा झंडा की दुकानों के साथ तिरंगा की टीशर्ट आदि की बिक्री खूब हुई। सोमवार को सभी कार्यालयों, स्कूलों आदि में ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके अलावा पुलिस लाइन मैदान पर परेड होगी।गणतंत्र दिवस को लेकर पूरे जिले में तैयारियां पूरी हो गई हैं। ध्वजारोहण के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल कलक्ट्रेट में ध्वजारोहण करेंगी। इसके अलावा पुलिस लाइन मैदान पर ध्वजारोहण के बाद बाद यहां परेड की सलामी ली जाएगी। यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा स्कूलों में भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शहर की सड़कों के किनारे तिरंगा झंडा सहित अन्य सामग्र...