पीलीभीत, जनवरी 26 -- पीलीभीत। गणतंत्र दिवस को लेकर शासन से मिले अलर्ट के बाद नेपाल और उत्तराखंड बॉर्डर पर निगरानी बढ़ा दी गई है। एसएसबी और स्थानीय पुलिस ने बॉर्डर को सील कर चेकिंग की। रेलवे स्टेशन, रोडवेज, होटल और धर्मशालाएं भी चेक की गईं। रेलवे स्टेशन पर भी आरपीएफ और जीआरपी सर्तक रही। गणतंत्र दिवस को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। नेपाल और उत्तराखंड बॉर्डर समेत सभी जगहों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अफसरों ने मुख्य बाजार, भीड़भाड़ वाले इलाके, रोडवेज, होटलों की चेकिंग कर संदिग्धों को तलाशा। सुबह साढ़े नौ बजे पुलिस लाइन में मुख्य परेड का आयोजन किया जाएगा। सोमवार को मनाए जाने वाले गणतंत्र दिवस को लेकर रविवार को पूरे दिन पुलिस लाइन में तैयारियां होती रही। परेड ग्राउंड को तैयार किया गया और रंगोली आदि बनाकर सजाया गया। सुबह साढ़े...