गया, जनवरी 25 -- गणतंत्र दिवस के मौके पर सोमवार को जिले के सरकारी दफ्तरों, शिक्षण संस्थानों से लेकर विभिन्न संगठनों की ओर से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जाएगा। गणतंत्र दिवस के पहले रविवार को झंडोत्तोलन की तैयारी चारों ओर होती रही। बाजार में तिरंगे की खरीदारी को लेकर चहल-पहल रही। जिला प्रशासन की ओर से मुख्य समारोह गांधी मैदान के हरिहर सुब्रह्मनियम स्टेडियम में होगा। यहां सुबह नौ बजे उद्योग मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल झंडोत्तोलन करेंगे। इस बार कई सरकारी विभागों की ओर से आकर्षक झांकी निकाली जाएंगी। राष्ट्रीय पर्व के मुख्य समारोह में भारी संख्या में शहरवासी शामिल होंगे। स्थानीय गांधी मंडप में 10 बजे झंडोत्तोलन होगा। प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में 10:20 व समाहरणालय में 10:30 बजे तिरंगा फहराया जाएगा। एसएसपी कार्यालय...