हाजीपुर, जनवरी 25 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता गणतंत्र दिवस को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था चौकस कड़ी कर दी गयी है। शहर के हर चौक-चौराहों पर पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस के जवानों की तैनाती की गयी। आपराधिक गतिविधियों पर रोक थाम के शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बलों की तैनाती कर दी गई है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान शहर में आने-जाने वाले सभी वाहनों की सघन जांच की गयी। इस दौरान संदिग्ध वस्तुओं और व्यक्तियों पर भी नजर रखी जा रही है। विशेष चेकिंग अभियान के दौरान बाइक और कार की तलाशी ली गई। वाहन चालकों से गाड़ी के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस के साथ अन्य कागजातों की जांच की गयी। गणतंत्र दिवस को लेकर हाजीपुर स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है। रेल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर स्टेशन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.