बेगुसराय, जनवरी 25 -- गढ़पुरा,एक संवाददाता। गणतंत्र दिवस जैसे ही नजदीक आ गया , वैसे ही गढ़़पुरा प्रखंड के बाजारों में देशभक्ति का रंग और गहराता जा रहा है। प्रखंड मुख्यालय के मुख्य बाजार सहित अन्य बाजारों में इन दिनों तिरंगे झंडे और देशभक्ति से जुड़ी सामग्रियों से सजे नजर आ रहे हैं। दुकानों के बाहर लटकते छोटे-बड़े तिरंगे, तिरंगे रंग की टोपियां, बैज, दुपट्टे और गुब्बारे राह चलते लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। दुकानदारों के अनुसार इस बार गणतंत्र दिवस को लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। हर वर्ग के लोग अपने-अपने स्तर पर तैयारी में जुटे हैं। सरकारी व निजी संस्थानों के साथ-साथ विद्यालयों में भी राष्ट्रीय पर्व की तैयारियां जोरों पर हैं, जिसका सीधा असर बाजारों की रौनक पर पड़ा है। बच्चों में देशभक्ति का जोश देखते ही बनता है। स्कूलों म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.