रामगढ़, जनवरी 27 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। देश के 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को झारखंड सेवा समिति के अध्यक्ष व युवा समाजसेवी अमित कुमार सिन्हा ने शहर के विभिन्न स्थानों पर झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस क्रम में झारखंड सेवा समिति की ओर से गोला रोड स्थित कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने झंडोत्तोलन किया। इसके उपरांत सिन्हा टैक्सी मेंस यूनियन की ओर से सुभाष चौक के निकट आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए, जहां उन्होंने झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय ध्वज को नमन किया। इसके अलावा गोलपार तिरंगा चौक और फुटबॉल ग्राउंड के समीप भी उन्होंने झंडोत्तोलन कर देश की एकता और अखंडता के प्रति सम्मान व्यक्त किया। मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अमित कुमार सिन्हा ने कहा कि देश आज 77 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है, जो हम...