कौशाम्बी, जनवरी 19 -- पुलिस ऑफिस स्थित दुर्गा भाभी सभागार में सोमवार को गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान एसपी ने आगामी राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रमों और परेड की तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही मातहतों को जरुरी दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने परेड की तैयारियों के साथ, सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था की स्थिति, यातायात प्रबंधन, ड्यूटी प्लान और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय की व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस के समारोह को पूर्ण शांति, सुरक्षा व गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए हर स्तर पर सतर्कता तथा अनुशासन बनाए रखा जाए। जोर देकर कहा कि प्रत्येक पुलिसकर्मी अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा और जिम्मेदारी से निर्...