देहरादून, जनवरी 26 -- First Copy of Indian Constitution: आज पूरा देश 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। 15 अगस्त 1947 को हमें आजादी जरूर मिली, लेकिन तब तक देश के संचालन के लिए कोई लिखित संविधान मौजूद नहीं था। संविधान बनने के साथ ही भारत एक संप्रभु गणराज्य के रूप में स्थापित हुआ। दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा स्वीकार किया गया और 26 जनवरी 1950 को देश में लागू हुआ। संविधान की पहली प्रतियां सर्वे ऑफ इंडिया देहरादून में छापी गई थीं, जो आज भी सुरक्षित हैं। देहरादून का नाम सिर्फ प्राकृतिक सुंदरता या सैन्य संस्थानों के लिए ही नहीं, बल्कि भारतीय संविधान के ऐतिहासिक सफर के लिए भी दर्ज है। आजादी के बाद जब देश को एक लिखित संविधान की आवश्यकता पड़ी, तब डॉ. भीमराव आंबेडकर की अध्यक्षता वाली ड्राफ्टिंग कमेटी ने संविधान ...