जमशेदपुर, मार्च 30 -- भायली महिला मंडल सोनारी की ओर से शनिवार की शाम राजस्थान भवन सोनारी में 13वां गणगौर सिंधारा उत्सव धूमधाम से मनाया गया। संस्था की अध्यक्ष कविता अग्रवाल के नेतृत्व में इस उत्सव में मारवाड़ी समाज की महिलाओं और बेटियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंतर्गत गणगौर अंत्याक्षरी, राजस्थानी लोकनृत्य, ब्यावली वेशभूषा प्रतियोगिता और गणगौर सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के विजेताओं को अतिथियों द्वारा सम्मनित किया गया। इस आयोजन में शहर के प्रसिद्ध गायक महाबीर अग्रवाल मुन्ना ने प्रस्तुति से समां बांध दिया। उत्सव का आयोजन मारवाड़ी संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का सशक्त उदाहरण बना। इससे पहले मुख्य अतिथि सुमन नागेलिया सहित अन्य अतिथियों द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मारवाड़ी समाज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.