समस्तीपुर, फरवरी 5 -- उजियारपुर। थाना क्षेत्र के लोहागीर पंचायत के वार्ड 6 में पानी से भरा एक गढ्ढा में डूबने से एक बच्ची की मौत हो गई। मृतक की पहचान रामानंद राम की पुत्री लाडली कुमारी उर्फ लाडो( 4) बतायी गयी है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बच्ची लाडो खेलने के क्रम में अचानक उक्त गढ्ढा में गिर गई। जिसकी जानकारी तब हुई जब बच्ची को आसपास नहीं देख परिजन चिंतित होकर खोजबीन करने लगे। इसी बीच उक्त गढ्ढा में बच्ची को उपलाते हुए देख कर आनन फानन में जबतक बचाने का प्रयास किया। तबतक बच्ची की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची उजियारपुर थाना की पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि इस संबंध में यूडी केस दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...