चम्पावत, फरवरी 15 -- बनबसा। गढ़ीगोठ के धनुष पुल स्थित प्राचीन शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया है। यह धार्मिक आयोजन महाशिवरात्रि से प्रारंभ होकर 22 फरवरी तक एक सप्ताह तक चलेगा। रविवार सुबह विधिवत पूजा-अर्चना, हवन और भव्य कलश यात्रा के साथ कथा का शुभारंभ किया गया। कलश यात्रा में क्षेत्र की महिलाओं और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मंदिर परिसर में धार्मिक माहौल के बीच श्रद्धालुओं की खासी भीड़ देखने को मिली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...