गाज़ियाबाद, नवम्बर 1 -- ट्रांस हिंडन। कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए रोडवेज बसों के आज फेरे आज रविवार से बढ़ाए जाएंगे। शनिवार से ही बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। यात्रियों की सहूलियत के लिए शनिवार को निगम ने कौशांबी डिपो के आसपास पानी का छिड़काव भी कराया। कार्तिक पूर्णिमा पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगास्नान के लिए ब्रज घाट जा रहे हैं। शनिवार से ही श्रद्धालुओं की संख्या बढ़नी शुरू हो गई है। ब्रजघाट के साथ लोग अनूपशहर भी जा रहे हैं। यात्रियों को परेशानी न हो और वे समय से जाकर स्नान कर सकें, इसके लिए रोडवेज की 300 बसों के बराबर फेरे बढ़ाने जाएंगे। रविवार से ही फेरे बढ़ाए जाएंगे। इसके लिए रोडवेज अधिकारियों ने तैयारी कर ली। चालक व परिचालों को इसके लिए अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि मिलेगी। कौशांबी डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.