हापुड़, नवम्बर 5 -- गढ़ खादर के कार्तिक पूर्णिमा मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं में से कुछ युवकों ने बुधवार रात गढ़ नगर में नक्का कुआं रोड पर पुलिस पर हमला कर दिया। मामला बाग कॉलोनी के सामने बने डिवाइडर कट का है, जहां पुलिस यातायात को नियंत्रित करने में लगी थी। इस दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने पर सवार लोगों ने अचानक पुलिस टीम से नोकझोंक शुरू कर दी, जो कुछ ही मिनटों में मारपीट में बदल गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसमें ट्रैक्टर सवारों को पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की और मारपीट करते हुए स्पष्ट देखा जा सकता है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सिपाही सचिन चौहान और उमंग नक्का कुआं रोड पर जाम से बचाव के लिए वाहनों को एक दिशा में कर रहे थे। इसी बीच एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार दर्जनों लोग, जो गंग...