मोतिहारी, फरवरी 3 -- तुरकौलिया, निसं। थाना क्षेत्र के तुरकौलिया पुरवारी टोला चवंर मे स्थित गढ़ देवी मंदिर का सोमवार की रात ताला तोड़ चोरों ने मंदिर मे स्थापित पीतल के 11 पिंड को उखाड़कर ले भागे है। चोर मंदिर के स्टोर मे रखी गयी दान पेटी को तोड़कर उसमे रखे गए करीब 10 हजार रूपये की चोरी कर लिया है। मंदिर के सामान को चोर इधर उधर फेंक दिए है। सुबह गांव में सूचना मिलते ही मंदिर पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गयी। सदर डीएसपी दिलीप सिंह, अपर थानाध्यक्ष रवि रंजन कुमार व एफएसएल की टीम पहुंच मामले की तहकीकात की। ग्रामीणों की मांग पर डीएसपी ने खोजी कुत्ता को बुलाकर जांच करायी। सुबह में ज़ब मंदिर को साफ सफाई करने पहुंचे तो ताला टुटा हुआ पाया। मंदिर के सामान बाहर फेंका हुआ था। मंदिर मे स्थापित पीतल के 11 पिंड को उखाड़ लिया गया था। दान पेटी टूटी हुई थी। प्रभु साह की ...