हापुड़, नवम्बर 28 -- नगर से मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह में गया नगर निवासी युवक शुभम का अपहरण करने का मामला संज्ञान में आया है। परिवार के लोगों का आरोप है कि कुछ युवक स्कॉर्पियो से आए। मैरिज होम से उसे जबरन बैठा कर अपने साथ ले गए। उनकी पहचान नहीं हो सकी है। परिजन ने परतापुर थाने में तहरीर दी। पीड़ित कौशल सिंह बताया कि उनका भतीजा शुभम अपनी बहन रजनी के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए मेरठ के परतापुर स्थित रजवाड़ा मैरिज होम गया था। शादी कार्यक्रम के दौरान कुछ संदिग्ध स्कॉर्पियो सवार लोगों ने उनके भतीजे शुभम का अपहरण कर लिया। जब बारात में शामिल अन्य लोगों से यह जानकारी मिली, तो उन्होंने शुभम को काफी तलाश किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। पीड़ित परिवार ने रात को थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने शुभम और स...