शामली, नवम्बर 30 -- कांधला। क्षेत्र के पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल ने शनिवार को शिक्षा के प्रति अपने निरंतर प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए दो प्राथमिक विद्यालयों का दौरा किया। गांव गढ़ी श्याम के प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य अजय तोमर एवं स्टाफ ने उन्हें शाल व श्रीराम प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर बंसल ने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत का स्मार्ट बोर्ड दान किया। उन्होंने कहा कि इस बोर्ड से बच्चों को इंटरनेट सहित आधुनिक शिक्षण सामग्री मिलेगी और गरीब तबके के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाना उनका लक्ष्य है। कार्यक्रम में अजय तोमर, अजय मलिक, ओमवीर सिंह, जावेद जंग, दिनकर चौहान, विपुल शर्मा, अंजना सिंह, राखी, बनिता सहित सैकड़ों ग्रामीण एवं शिक्षक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...