रिषिकेष, फरवरी 10 -- गढ़ी मयचक में बिजली चोरी के आरोप में पुलिस ने एक ग्रामीण पर मुकदमा दर्ज किया है। ऊर्जा निगम के अवर अभियंता नेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह टीम के साथ गढ़ी मयचक ग्राम सभा में बिजली चोरी की रोकथाम को चेकिंग के लिए पहुंचे थे। इसी बीच गली नंबर-28 में बरयाम सिंह के एलटी लाइन से बिजली चोरी की पुष्टि हुई। मौके से 25 मीटर तार को जब्त किया गया। कोतवाल कैलास चंद्र भट्ट ने बताया कि नामजद तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ विद्युत अनिधिनिय में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...