बांका, फरवरी 13 -- पंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधि। बिहार और झारखंड की सीमा पर स्थित चिर नदी के तट पर बसा पंजवारा हाई स्कूल का प्रांगण केवल शिक्षा ही नहीं ,बल्कि अटूट आस्था का भी केंद्र बना हुआ है।यहाँ स्थित बाबा गढ़ीनाथ महादेव का मंदिर आदिकाल से भक्तों की श्रद्धा का मुख्य केंद्र है।मान्यता है कि यहाँ जो भी भक्त सच्ची श्रद्धा से अपनी मनोकामना लेकर आता है,महादेव उसे कभी खाली हाथ नहीं भेजते। शांत वातावरण और महादेव की उपस्थिति ने इस स्थान को एक विशेष आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया है।यहाँ आने वाले श्रद्धालु बताते हैं,कि गढ़ीनाथ महादेव के दर्शन मात्र से ही मन को असीम शांति की अनुभूति होती है।गढ़ीनाथ महादेव का यह मंदिर अपनी प्राचीनता और भव्यता को आज भी संजोए हुए है।स्थानीय लोगों के अनुसार,यह मंदिर सदियों पुराना है,और इसकी महिमा दूर-दूर तक फैली हुई ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.