पीलीभीत, फरवरी 7 -- माला रेंज अंतर्गत गढ़ा बीट क्षेत्र में भक्सी नदी के किनारे एक हिरन का पुराना कंकाल मिलने से इलाके में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। ग्रामीणों द्वारा बनाए गए फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया। थाना गजरौला क्षेत्र के गांव बैजूनगर के कुछ ग्रामीण घास काटने जंगल की ओर गए थे। इसी दौरान उन्होंने नदी के किनारे एक जंगली जानवर का कंकाल पड़ा देखा। ग्रामीणों का कहना है कि कंकाल हिरन का प्रतीत हो रहा है और काफी पुराना है, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि जानवर की मौत कई दिन पहले हो चुकी होगी। अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हिरन की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई या फिर किसी हिंसक जंगली जानवर के हमले में। कंकाल मिलने के बावजूद ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को इसकी कोई सूचना नहीं दी गई। सूचना न मिलन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.