बेगुसराय, फरवरी 23 -- गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। समाज सेवा संघर्ष समिति, गढ़हरा-बरौनी की ओर से गढ़हरा में हाई स्कूल की मांग को लेकर 27 फरवरी से राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की प्रारंभिक पाठशाला बारो मध्य विद्यालय के मुख्य द्वार पर अनशन करने का निर्णय लिया गया है। समिति अध्यक्ष मुक्तेश्वर प्रसाद वर्मा, सुरेन्द्र कुमार आदि घूम-घूमकर इस आशय का पर्चा वितरण कर आसपास के लोगों से आंदोलन में सहभागिता की अपील कर रहे हैं। श्री वर्मा ने बताया कि डीएम को भी जनता दरबार में आवेदन दिया गया है। उन्होंने तत्क्षण संज्ञान लिया लेकिन अब तक धरातल पर कुछ भी सकारात्मक पहल नहीं दिख रही है। श्री वर्मा ने बताया कि अनशन शुरू करने की सूचना पीएम, सीएम समेत अन्य संबंधित विभागीय अधिकारियों को भी दी गई है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान धरना पर बैठे समिति सदस्यों को ड...