बेगुसराय, नवम्बर 15 -- गढ़हरा(बरौनी), एक संवाददाता। तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र के लोग गढ़हरा इलाका में रेलवे कॉलोनी सहित चुनाव में उत्साहित दिखे। चुनाव में एनडीए और महागठबंधन के बीच फासला बहुत कम का दिखा। गढ़हरा की दोनों पंचायत मिलाकर नगर परिषद बीहट का कुल सात वार्ड है। इसमें एनडीए को ही बढ़त मिली है। आंकड़ों के अनुसार गढ़हरा पंचायत एक के क्षेत्र में कुल नौ मतदान केंद्र में बीजेपी के खाते में 2682 मतदान हुआ और सीपीआई के खाते में 2166 मतदान हुआ। वहीं, गढ़हरा पंचायत दो के क्षेत्र में कुल नौ मतदान केंद्र हैं। इसमें बीजेपी के खाते में कुल 2290 मतदान हुए जबकि सीपीआई के खाते में 1959 मतदान हुए। शनिवार को राजग के कार्यकर्ताओं ने गढ़हरा स्थित कार्यालय में बैठक कर समीक्षा की। भाजपा नेता गोपीनाथ साह, कृष्णनंदन राय, राकेश राय, जदयू के प्रदेश नेता लाल ब...