बेगुसराय, फरवरी 8 -- गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। महर्षि दयानंद सरस्वती की 202वीं जयंती के उपलक्ष्य में 12 फरवरी को वैदिक महायज्ञ एवं भजनोपदेश के आयोजन का निर्णय लिया गया है। यह आयोजन ठकुरीचक स्थित देवी स्थान के पास होगा। इसमें देश के प्रसिद्ध भजनोपदेशक सह रेडियो स्टेशन के कलाकार पंडित कपिल शर्मा का आगमन होगा। प्रातः कालीन वैदिक महायज्ञ एवं संध्या पंडित कपिल शर्मा का भजनोपदेश का आयोजन होगा। रविवार को अभेदानंद आश्रम आर्य समाज मंदिर बारों में आयोजित यज्ञ हवन के बाद कार्यक्रम के संयोजक डॉ. सुधीर पासवान ने बताया कि महर्षि दयानंद सरस्वती दलितो एवं महिला को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समाज में फैले अंधविश्वास को मिटाकर समाज को एक नई दिशा दी। जिला प्रधान शिवजी आर्य ने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती जन्मोत्सव (जयंती) 19वीं शताब्दी के प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.