बेगुसराय, फरवरी 19 -- गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। इन दिनों गढ़हरा में स्कूली छात्रों के बीच विभिन्न जगहों पर छुट्टी के बाद मारपीट की घटनाएं हो रही हैं। कई लोगों ने बताया कि रेलवे इंटर कॉलेज और गढ़हरा मध्य विद्यालय के आसपास स्कूली पोशाक में लड़के मारपीट की घटना को अंजाम दे रहे हैं। गुरुवार को गढ़हरा थाना के पश्चिम मोहल्ले में छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें एक लड़के की बाइक भी लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दी। पुनः रेलवे कालोनी की तरफ बदमाश लड़कों का झुंड एक दूसरे का पीछा करते हुए भागा। दो-तीन दिन पहले भी बच्चों के दो गुटों में विवाद हुआ था। इस संबंध में गढ़हरा थाना पुलिस को भी सूचना दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.