गढ़वा, दिसम्बर 29 -- गढ़वा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झारखंड की ओर से गढ़वा में आयोजित 26 वें प्रदेश अधिवेशन के समापन के दिन प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की गई। उस दौरान जिले से सुगंध कुमार बघेल को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। गढ़वा से निकलकर प्रदेश स्तर पर प्रतिनिधित्व मिलना गढ़वा जिले के लिए गर्व की बात है। प्रदेश स्तर पर नयी जिम्मेदारी मिलने पर सुगंध बघेल ने संगठन के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने मुझ पर जो दायित्व सौंपा है उसका निर्वहन करने का प्रयास करुंगा। मैं अपनी पूरी ताकत के साथ शैक्षणिक परिसरों, सभी विधार्थियों और समाज के सभी लोगों तक पहुंचने और उनके अधिकारों व समस्याओं के समाधान करने का प्रयास करूंगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.