गढ़वा, जनवरी 20 -- गढ़वा। शहर के कचहरी रोड में मंगलवार को बालाजी फर्नीचर शोरूम का उद्घाटन पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने फीता काट कर किया। मौके पर उन्होंने कहा कि गढ़वा शहर का तेजी से विकास हो रहा है। बड़े शहरों के तर्ज पर विभिन्न तरह के शोरूम खुल रहे हैं। उससे स्थानीय लोगों को सामान की खरीदारी करने में काफी सहूलियत मिल रहा है। उन्होंने कहा कि गढ़वा जिले में बड़े पैमाने पर सड़कों का निर्माण कार्य किया गया है। उसके कारण व्यवसाय में तेजी से विकास हो रहा है। मौके पर समाजसेवी शम्मी खान, अंजली गुप्ता, संतोष केसरी, झामुमो के जिला अध्यक्ष शंभूराम, मनोज तिवारी, नीरज तिवारी, चंदन पासवान, चंदन जायसवाल, क्षितिज सिंह, सुनील सिंह, कौस्तुभ सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.