गढ़वा, सितम्बर 14 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। झारखंड मुक्ति मोर्चा के मीडिया पैनलिस्ट सह केंद्रीय सदस्य धीरज दुबे ने गढ़वा विधानसभा की स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि यहां की जनता पूरी तरह भगवान भरोसे जी रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता ने विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी को वोट देकर चुना। अब वह जनता के बीच से पूरी तरह लापता हैं। उनके स्थान पर एक डमी विधायक के रूप में प्रतिनिधि सक्रिय है जो जनता का शोषण करने में लगा हुआ है। धीरज ने कहा कि गढ़वा विधानसभा में चुनाव के बाद से यह स्थिति बनी हुई है। विकास की गाड़ी जहां थी वहीं रुकी हुई है। विकास कार्यों में गढ़वा को एक कदम भी आगे बढ़ाने का प्रयास नहीं किया जा रहा है। समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। लोग छोटे-छोटे कामों के लिए भी भटकने को मजबूर हैं। झामुमो नेता ने कहा कि विधायक प्रतिनिधि खुद...