नई दिल्ली, जनवरी 12 -- झारखंड के गढ़वा में भीषण सड़क हादसे में स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक कार की ट्रक से भिड़ंत हो गई थी। एक्सीडेंट रविवार देर रात बेलचंपा इलाके में हुआ। गढ़वा पुलिस स्टेशन के प्रभारी सुनील कुमार तिवारी ने बताया, 'कार से चारों शवों को गैस कटर की मदद से निकाला गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने एक घर में जा घुसी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।' यह भी पढ़ें- झारखंड: 7 साल के बच्चे को पेड़ से बांधा और फिर की बेरहमी से पिटाई चारों मृतक पलामू जिले के पांडू और विश्रामपुर थाना क्षेत्र के निवासी थे। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि वे श्रीवंशीधर कस्बे के बिलासपुर गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद व...