गढ़वा, जून 3 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय स्थित दानरो नदी के तट पर 5 जून को गंगा दशहरा के पावन अवसर पर एक भव्य गंगा आरती कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन एकल अभियान गढ़वा अंचल के तत्वावधान में किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजन का मकसद जनमानस को आध्यात्मिक चेतना से जोड़ना और नदियों के संरक्षण के प्रति जागरुकता और पर्यावरण सुरक्षा का संदेश देना है। यह जानकारी संगठन के कार्यककारी अध्यक्ष डॉ पातंजलि केशरी ने दी। उन्होंने बताया कि भव्य कार्यक्रम में संगठन के व्यास कथाकार भी अपनी प्रस्तुति देकर जनसमूह को धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से समृद्ध करने का प्रयास करेंगे। कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को संगठन के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। उसकी अध्यक्षता संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. पतंजलि ने की। डॉ. केशरी ने बैठक में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.