गढ़वा, मार्च 3 -- गढ़वा। पुलिस ने सोमवार को गढ़वा मंडल कारा के एक कर्मी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार कर्मी अशोक कुमार महावीर राम का पुत्र है। मंडल कारा में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। जिला अंतर्गत बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के एक पीड़ित महिला ने सदर थाना में छेड़छाड़ की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। महिला ने आरोप लगाया कि अशोक जबरन उसके घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला की सूझबूझ से वह खुद को बचाने में सफल रही। जब उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों की मदद से आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया। मामले में थाना प्रभारी बृज कुमार ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.